Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को...

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

0

अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के सांसद की ओर से प्रधानमंत्री पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा। भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें शासन स्तर पर नामित पदों पर नियुक्तियों समेत विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन किया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग समाजवादी पार्टी की कार्यशैली और सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध की आड़ में व्यक्तिगत टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह विपक्ष की सत्ता हासिल करने की बेचैनी और हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे अमर्यादित आचरण की कड़ी निंदा करती है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की अपेक्षा करती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, विद्यावती राजभर, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, मौसम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, अरविंद सिंह, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, अमरनाथ सिंह, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र और संगीता चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version