Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्राधिकारी ने शिवालयों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

क्षेत्राधिकारी ने शिवालयों पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जलालपुर, अंबेडकर नगर। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए क्षेत्राधिकारी ने सर्किल क्षेत्र के शिवालयों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताते चले कि आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है जिसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन हर संभव सकुशल निपटने के लिए प्रयत्नशील है। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध झारखंड बाबा व पारा मे इस दिन श्रद्धालुओं का सुबह 4:00 बजे से ही भीड़ पहुंच कर जलाभिषेक शुरू कर देते हैं । लगभग इन स्थानों पर दस हजार से भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने पहुंचकर स्थलों का जायजा लिया तथा थानाध्यक्षों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या श्रद्धालुओं की नहीं होनी चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी होनी चाहिए साथ ही साफ सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। मालीपुर थाना अंतर्गत झारखंड बाबा के स्थान पर पहुंचकर जायजा लिए तथा थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे को शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को संपन्न करने का निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments