Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी 24 जनवरी को मिल्कीपुर में करेंगे जनसभा

सीएम योगी 24 जनवरी को मिल्कीपुर में करेंगे जनसभा


◆ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण


◆ पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को बनाया गया है जनसभा का संयोजक


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 जनवरी को मिल्कीपुर विधान सभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगें। हैरिंग्टनगंज के पलिया चौराहे पर प्रातः दस बजे से जनसभा का आयोजन किया गया है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व प्रधान अभिषेक सिंह ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। जनसभा के संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा को बनाया गया है।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की जनसभा के मंडल अध्यक्ष, प्रवासी तथा प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। जनसभा में हर बूथ की सहभागिता होगी। जिसके लिए जिले के पदाधिकारी लगातार बूथ के कार्यकताओं से सम्पर्क कर रहें है। अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौप दी गई है। जनसभा संयोजक पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने बताया कि जनसभा में सहभागिता के लिए बूथ तथा शक्ति केन्द्रों पर बैठकें की जा रही है। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सभा स्थल पर टेंट, पेयजल की व्यवस्था, मंच साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, आवागमन के लिए सुलभ मार्ग, गाड़ियों की पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments