◆ मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
अयोध्या । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचा। मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



