Tuesday, September 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामलला के दरबार में टेका...

सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा, रामलला के दरबार में टेका माथा


◆ मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश


अयोध्या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचा। मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



रामलला के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों से निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क रहा। हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments