◆ बोले योगी—लोग देखते ही लगाते हैं ‘जय श्रीराम’ के नारे
अयोध्या। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर ईशान कोण में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया और उपस्थित भाजपा, संघ, विहिप के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के किसी भी हिस्से में जाने पर लोग उन्हें देखते ही “जय श्रीराम” का उद्घोष करते हैं, जो समाज को जोड़ने की शक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम समाज को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं, वहीं भगवान शंकर पूरे भारत को जोड़ने की ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राम, कृष्ण और शंकर की आस्था कायम है, तब तक देश की एकता और अखंडता को कोई चुनौती नहीं दे सकता।
सीएम ने राममंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान देश के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिसने सामाजिक विभाजनों को समाप्त करने में भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अयोध्या ने यह सिद्ध किया है कि जहां राम हैं, वहां विजय सुनिश्चित है।



