Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापश्चिम बंगाल की बेटियों के लिए नही जागता सीएम ममता बनर्जी का...

पश्चिम बंगाल की बेटियों के लिए नही जागता सीएम ममता बनर्जी का ममत्व – गीता शाक्य


◆ महिलाओं ने घर परिवार के साथ निभाई सामाजिक जिम्मेदारी  – डा ममता पाण्डेय


◆ वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान


अयोध्या। बंगाल में हो रहे महिला अपराधों पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बेटियों के लिए सीएम ममता बनर्जी का ममत्व नही जागता है। वे केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए राजनीति करती हैं। शनिवार को अयोध्या हाइवे के एक होटल में आयोजित वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में शिरकत करने अयोध्या पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि बंगाल में विरोधी को टारगेट करके प्रताड़ित किया जा रहा है। परिजनों को बांध कर बेटियों का उत्पीड़न किया गया जा रहा है। बलरामपुर में धर्मान्तरण के प्रकरण में कहा कि लड़कों के हिन्दु नाम रख सुनियोजित तरीके से हिन्दु महिलाओं को टारगेट किया गया है। सरकार मामले में पूरी तरह से सजग है। व कठोर कार्रवाही की जा रही है। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद स्थापित करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत महिलाओं ने गांव-गांव सम्पर्क किया। लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली तथा उनके अनुभव सुने। अभियान के दौरान अन्य योजनाओं की जानकारी के बारे में लोगों से जानकारियां साझा की गई है।

प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल ने कहा कि अभियान ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर आमजन से जोड़ने का अवसर दिया है। महिलाओं ने जिस समर्पण और ऊर्जा के साथ इस अभियान में सहभागिता किया, वह सराहनीय है।

अभियान की संयोजक व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डा. ममता पाण्डेय ने बताया कि संवाद व सम्पर्क के इस अभियान में उत्तर प्रदेश देश मे प्रथम रहा। 5 हजार से अधिक परिवारों से सम्पर्क कर सेल्फी लेने वाली प्रदेश की 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। घर की जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए महिलाओं ने अभियान के तहत अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य महामंत्री रश्मि रावल का स्वागत किया गया है। कार्यक्रम के उपरान्त सभी महिलाओं ने अयोध्या पहुंच कर प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। मौके पर महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला सहित महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments