◆ महिलाओं ने घर परिवार के साथ निभाई सामाजिक जिम्मेदारी – डा ममता पाण्डेय
◆ वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान
अयोध्या। बंगाल में हो रहे महिला अपराधों पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि बेटियों के लिए सीएम ममता बनर्जी का ममत्व नही जागता है। वे केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए राजनीति करती हैं। शनिवार को अयोध्या हाइवे के एक होटल में आयोजित वन करोड़ सेल्फी विथ लाभार्थी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में शिरकत करने अयोध्या पहुंची थी।
