Tuesday, September 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शीतला माता मठिया मंदिर की...

जलालपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत शीतला माता मठिया मंदिर की गई साफ-सफाई


जलालपुर, अंबेडकर नगर। श्री शीतला माता मठिया मंदिर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में साफ-सफाई किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विकास निषाद और दुर्गेश गुप्ता ने किया।

भाजपा क्षेत्रीय सदस्य राम किशोर राजभर ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। पार्टी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा में जुटे हैं। संदीप अग्रहरि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाजसेवा का सच्चा प्रतीक है। वृक्षारोपण से पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

संयोजक विकास निषाद ने कहा कि धार्मिक स्थल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, नगर उपाध्यक्ष शीतल सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड, बब्लू त्रिपाठी, आकाश अग्रहरि, दुर्गेश अग्रहरि, विजय गुप्त, घनश्याम समेत उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments