Sunday, September 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमाध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत की गई साफ...

माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत की गई साफ सफाई


अम्बेडकर नगर। रविवार को माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। कटेहरी शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में बच्चों के साथ “मेरा विद्यालय, स्वच्छ विद्यालय “की भावना को आत्मसात करते हुए  विद्यालय परिसर ,बाउंड्री के बाहर  ,क्यारियों, कमरे, कार्यालय आदि की सफाई बच्चों,सहकर्मी अध्यापकों,विद्यालय परिवार के साथ मिलकर की गई।



प्रधानाध्यापक राम पलट सिंह ने बताया कि साफ सफाई को लेकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय शिव बाबा, भीटी, दुल्लापुर डोमनेपुर मे बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं विद्यालय में पहुंचे थे। वहीं जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरहुरपुर में प्रबन्धक अंजनी कुमार पांडेय,प्रधानाचार्य विजय नारायन मिश्रा, शिक्षक संजय प्रकाश मिश्रा, अशोक मिश्रा,राम शब्द यादव के अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व अन्य स्टाफ मौजूद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments