Saturday, July 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोपालराव के करीबी दो लोगो के द्वारा अयोध्या में करोड़ो की जमीनें...

गोपालराव के करीबी दो लोगो के द्वारा अयोध्या में करोड़ो की जमीनें खरीदने का दावा


◆ कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने प्रेसवार्ता के दौरान किया है यह दावा, गोपालराव पर लगाए गम्भीर आरोप


◆ एसआईटी को पत्र लिखकर इसका सबूत देने के लिए मांगा है समय


अयोध्या। कांग्रेस नेता शरद शुक्ला ने राममंदिर की व्यवस्था देखने वाले गोपालराव के करीबियों द्वारा अयोध्या में जमीन खरीदने का दावा किया है। उन्होंने सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ट्रस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्य को कोई मैनेजमेंट का काम न मिलने की बात लिखी है। लेकिन गोपालराव पूरा मंदिर चला रहे थे। और काम मंदिर के अंदर होता था। गोपालराव मंदिर के बाहर भी काम करते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालराव के तमाम कनार्टक के लोग यहां काम करते मिल जाएंगे। उन्होंने दो लोगो का नाम लेते हुए तथा उनके कनार्टक का होने का दावा करते हुए कहा कि इन दोनो ने एक क्षेत्र बाग बिजेसी में 12 जमीनें खरीदी है। जिनकी कीमत 14 करोड़ 67 लाख के आसपास है। यह जमीन एक साल के भीतर खरीदी गई है। गोपालराव व इन दोनो के सीडीआर की जांच कराई जाय। आखिर कौन है जो उनके क्षेत्र का है। गोपाल की भूमिका संदिग्ध है।

उन्होंने बताया कि एसआईटी को पत्र लिखा है। उनसे मिलने का समय चाहता हूं। यह सभी सबूत उनके सामने रखना चाहता हूं। उन्होंने इस दौरान अपनी सुरक्षा की मांग भी किया। उन्होंने कहा कि एफआईआर के पहले सीबीआई जांच करानी चाहिए। चंपतराय को चोरी की जानकारी पहले से थी, तो एफआईआर क्यों नहीं करवाई। इसके बाद साथ वीडियो जारी करके कुछ उल्लेखनीय न मिलने की जानकारी दे रहे है कि सबकुछ ठीक है, आडिट चल रही है। आपने मंदिर के अनुयायियों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ट्रस्ट को भंग करने की मांग किया। ट्रस्ट में चारो शंकराचार्यो, अखाड़ो के प्रमुख व अयोध्या के संतो, यहां गोली खाने वालों में किसी एक परिजन को, जिन्होंने न्यायालय में मुकदमा लड़ा, उसमें किसी एक व्यक्ति को, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, एक वित्तीय मामलों के जानकार, सूर्यवंशी कुल के किसी एक व्यक्ति को अयोध्या के राममंदिर ट्रस्ट में शामिल किया। इसके साथ में जो किसी भी दल अथवा संगठन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष जुड़ा है, उसे शामिल न किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments