Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सिविल सेवा प्रशिक्षुओं को मिली जिले की प्रशासनिक व विकासीय कार्यप्रणाली की...

सिविल सेवा प्रशिक्षुओं को मिली जिले की प्रशासनिक व विकासीय कार्यप्रणाली की जानकारी

0

अंबेडकर नगर। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी के फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत जनपद भ्रमण पर आए 12 प्रशिक्षणरत सिविल सेवा अधिकारियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद की भौगोलिक स्थिति, सरकारी योजनाओं एवं विकास की प्रगति से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने अधिकारियों के समक्ष प्रशासनिक व्यवस्था, पुलिसिंग मॉडल तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में परियोजना अधिकारी, डीआरडीए ने जनपद की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, ग्रामीण विकास योजनाओं तथा विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों का संक्षिप्त परिचय देते हुए प्रेजेंटेशन दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मसूरी स्थित एलबीएसएनएए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आईएएस, आईपीएस, भारतीय वन सेवा, डिफेंस अकाउंट सर्विस तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी ‘विलेज विजिट प्रोग्राम’ के तहत जनपद में पहुंचे हैं।

प्रशिक्षु अधिकारी आगामी एक सप्ताह तक टांडा एवं अकबरपुर विकासखंडों के विभिन्न ग्रामों में प्रवास कर स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पंचायत व्यवस्था एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का अध्ययन करेंगे। साथ ही शहरी निकायों एवं पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को भी समझेंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों का ओडीओपी उत्पाद से बने पटका/अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version