Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया त्याग पत्र , अगली बैठक...

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया त्याग पत्र , अगली बैठक में ट्रस्ट करेगा विचार

0

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि न्यास के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा से त्यागपत्र  प्राप्त हुआ है। इस विषय पर न्यास अपनी आगामी बैठक में विचार करेगा।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से न्यास स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी है। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहाँ सेवा करने वाले इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

न्यास ने श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त किया है कि जिन्होंने चाँदी की ईंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से सौंपे हैं, वे वस्तुएँ सुरक्षित हैं और उनका हिसाब उपलब्ध है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध में न्यास के निवेदन पर उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा गठित एसआईटी से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने एफआईआर दर्ज कराई है और उस पर वैधानिक कार्यवाही जारी है।

न्यास ने कहा है कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने, इसके लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही अपराधियों को वैधानिक रूप से यथोचित कड़ा दंड दिलाने का आग्रह रहेगा। प्रेस विज्ञप्ति में श्रद्धालुओं से भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से बचने तथा अन्य लोगों को भी उनका शिकार न होने देने की अपील की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version