Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

0
2

अंबेडकर नगर। विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के बाद जिले में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई और पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मिल रही चुनावी सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता विकास और पारदर्शी शासन के पक्ष में खड़ी है, जिसका परिणाम चुनावी जीत के रूप में सामने आ रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, समर्पित कार्यकर्ताओं और कुशल रणनीति का परिणाम है। साथ ही सभी से संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की।

जश्न के दौरान विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पांडेय, राजकुमार सेठ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।Bottom of Form

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here