Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर डीएम सख्त, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर डीएम सख्त, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश


अम्बेडकर नगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर निकायों के कार्यों की गहन पड़ताल की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निकाय तय मानकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी  ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह समेत सभी नगर निकायों के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, गीले-सूखे कचरे के निस्तारण, सैनिटरी वेस्ट प्रबंधन और घरेलू खतरनाक अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण जैसे बिंदुओं पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस कचरा प्रबंधन, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, बाजारों में रात्रिकालीन सफाई, जलाशयों की स्वच्छता, ट्विन बिन्स व्यवस्था और साइनेज को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आरआरआर केंद्र, वेस्ट टू वंडर पार्क और स्वच्छता लक्षित इकाइयों के संचालन में तेजी लाने को कहा।

डीएम ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया जाए। जनसहभागिता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं और नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने सभी निकायों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।

बैठक में नगर पालिका परिषद जलालपुर की अध्यक्ष खुर्शीद जहां, नगर पंचायत इल्तिफ़तगंज की अध्यक्ष शमा परवीन, नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अध्यक्ष विनोद प्रजापति सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments