Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचन्द्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर मिठाई खिलाकर मनायी खुशी

चन्द्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर मिठाई खिलाकर मनायी खुशी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख मधु पाठक के नेतृत्व में चन्द्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के अवसर पर अवधपुरी कालोनी में मिठाई खिलाकर व भारत माता की जय के उद्घघोष के साथ खुशी मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष मनोरमा साहू ने किया। जिला शोध प्रमुख मधु पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का अंतरिक्ष प्रोग्राम नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि है। देश के वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई। ये पूरे देश के लिए गौरव का पल, चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लिए नई राहें प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में संतोष तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता शुक्ला, मिथलेश पांडे, सत्यभामा, सविता, राजकुमारी, सुनीता गुप्ता, लीलावती पांडे, रामा सिंह, निर्मला पाठक, मालती शुक्ला, शशि सोनी, मंजू श्रीवास्तव, सीमा पांडे, उमा रस्तोगी, राम दुलारी शर्मा,गीता मिश्रा ,अंजू गुप्ता, मीना गुप्ता, देवी मिश्रा उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments