Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, भाजपाइयों में नाराजगी

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज, भाजपाइयों में नाराजगी


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 28 मार्च को मोहल्ला साहब तारा निवासी सैफ सिद्दीकी पुत्र फैयाज अहमद, जो मुस्कान फुटवियर से जुड़े हैं, ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। उनका कहना है कि यह कृत्य न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि इससे समाज में वैमनस्य और अशांति फैलने की आशंका भी है।

शिकायत में मामले को गंभीर अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय भाजपाइयों में खासा रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में आनंद जायसवाल, कृष्ण कुमार, आदित्य, अंकित यादव, सत्यम यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments