Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा...

शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर।  मालीपुर थाना क्षेत्र से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार किशोरी सोमवार को आवश्यक प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान किशोरी के मोबाइल फोन से परिजनों के व्हाट्सएप पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें उसके सुरक्षित होने का दावा करते हुए उसकी शादी कराने की बात लिखी गई थी।

इस संदेश के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि उनकी नाबालिग बेटी को किसी ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र बरामदगी और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष मालीपुर शशांक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version