Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो अलग अलग स्थानों पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

दो अलग अलग स्थानों पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो जगहो पर मारपीट के मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पहली घटना स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मीरापुर गांव की है, गांव निवासी विवेक पुत्र गंगाराम ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मेरी माता सुनीता देवी को रंजिस बस विपक्षीगढ़ हौंसला, बिंद्रेश, तथा हौसिला  की पत्नी ने एकजुट होकर मारा पीटा जिससे सुनीता को काफी चोटें आई पुलिस ने सुनीता के पुत्र विवेक की तहरीर पर तीनों लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। दूसरी घटना रुकुपुर कासिमपुर बाजार की है जहां पर संतराम यादव तथा विपिन यादव के बीच जमीन का विवाद आरसे से चला आ रहा है दीपावली के दिन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए, पुलिस ने संतराम यादव की तहरीर पर बिपिन यादव राहुल तथा रविंद्र पुत्र गण राम अचल के विरुद्ध जहां मुकदमा दर्ज किया है वही विपिन यादव की तहरीर पर संतराम पुत्र राजबली गौरव तथा विवेक यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तरह पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments