Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत

भीटी अम्बेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र के गांव मदारभारी में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय राजमनि गौड पुत्र भूलन की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भीटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक इसी तालाब की रखवाली करता था और रात मे वहीं सोता था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार देर शाम दिलासीगंज घाट पर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments