Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात बाइक व चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा,दस दिन पूर्व सड़क...

अज्ञात बाइक व चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा,दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत


जलालपुर अम्बेडकर नगर। विगत माह सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक व वाहन के खिलाफ विभिन्न में धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के चौदहप्रास गांव निवासी पीड़ित राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र पंकज कुमार अपने दोस्त मिठाई लाल व दिनेश के साथ 27 मार्च को दोपहर में एक बाइक पर सवार होकर जा रहा था रास्ते में गौरा कमल गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गलत साइड से टक्कर मार दिया जिसमें दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा दोनों बाइक  पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस की सहायता से घायल  को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले जाया गया गंभीर हालत को देखते हुए पंकज कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज प्रार्थी का एकलौता पुत्र था पीड़ित की तहरीर पर जलालपुर पुलिस ने बाइक चालक अज्ञात व वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments