Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजमीनी विवाद में ग्राम प्रधान समेत आठ पर जानलेवा हमले का मुकदमा...

जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान समेत आठ पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शाहपुर फिरोजपुर डड़वा निवासी दयाराम उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम वह अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में काम करा रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर ग्राम प्रधान शैलेन्द्र यादव,रविन्द्र यादव, हरिओम यादव, शैलेश यादव तथा चार अज्ञात लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने विशाल उपाध्याय और विकास उपाध्याय पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से सिर पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि अनंत उपाध्याय, सचिन और मोहनी के साथ भी मारपीट की गई तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत चार नामजद और चार अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राणघातक हमला सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments