Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायुवती के अपहरण के आरोप पर एक सप्ताह बाद मुकदमा पंजीकृत

युवती के अपहरण के आरोप पर एक सप्ताह बाद मुकदमा पंजीकृत

मिल्कीपुर, अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 21 वर्षीय युवती के अपहृत होने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत युवती के पिता की तहरीर पर खंडासा पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपहृत युवती के पिता ने पुलिस को दी हुई तहरीर में आरोप लगाया की बीते 15 फरवरी को रंजीत राणा निवासी ईच्छुई पूरे दुबे द्वारा उनकी 21 वर्षीय बेटी को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कहीं दूर भगा ले जाया गया है। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन ही मामले की लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मामले में लीपापोती करते हुए घटना के एक सप्ताह बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments