Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में प्रस्तुत 42 मामलों...

मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों पर समाधान दिवस में प्रस्तुत 42 मामलों में 9 का मौके पर निस्तारण

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, खंडासा और इनायतनगर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 42 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें से 9 मामलों का निस्तारण तत्काल मौके पर ही थाना प्रभारियों द्वारा करा दिया गया। शनिवार को कुमारगंज थाने पर तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 5 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। जिनमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। इनायत नगर थाने पर एसडीएम अमित कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 30 लोगों ने अपनी शिकायते पेश की। जिनमें से 8 मामलो का एसडीएम द्वारा तत्काल मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इसके अलावा खंडासा थाना पर नायब तहसीलदार अनिल दुबे की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस मे थाना क्षेत्र से 7 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। मामला राजस्व तथा पुलिस से संबंधित होने के कारण एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित जिन मामलों का त्वरित निस्तारण नहींं हो सका उन्हें निस्तारित किए जाने हेतु राजस्व एवं पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments