Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्राम प्रधान के ऊपर किए गए जानलेवा हमले में मुक़दमा दर्ज

ग्राम प्रधान के ऊपर किए गए जानलेवा हमले में मुक़दमा दर्ज

जलालपुर अंबेडकर नगर। ग्राम प्रधान के ऊपर दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल ग्राम प्रधान की तहरीर पर मालीपुर पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण मालीपुर थाना क्षेत्र के धौरूआ ग्राम पंचायत का है जहां विगत दिवस 27 अप्रैल की शाम को जांच करने पहुंची संयुक्त टीम जिसमें उपजिलाअधिकारी जलालपुर, जिला पंचायतीराज अधिकारी अंबेडकरनगर,  नायब तहसीलदार जलालपुर व सहायक पंचायत अधिकारी जलालपुर शामिल थे, के सामने ही विपक्षीगण गजेंद्र प्रताप सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम नगरी थाना अखंड नगर सुल्तानपुर व अंकित सिंह पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह ग्राम ईटौरी थाना मालीपुरने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की नियत से पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर पहले से ही आपराधिक कार्यों में लिप्त रहे हैं और घटना के 2 दिन पूर्व ही पीड़ित से 10 हजार की रंगदारी मांगी थी जिसको देने में पीड़ित ने असमर्थता जाहिर की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक  कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments