Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबालिका से हुई छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

बालिका से हुई छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। शौच से घर वापस आ रही बालिका के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरी पुत्री बीते सोमवार को सुबह लगभग छः बजे शौच करके घर वापस आ रही थी तभी गांव के विपक्षी रोहित ने मेरी पुत्री को गंदी नियत से हाथ पकड़ कर सरसों के खेत में ले जाकर पटक दिया और छेड़-छाड़ करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर मैं अपनी पत्नी के साथ पहुँचा जिसपर विपक्षी भद्दी -भद्दी गालियाँ देते हुए लात घूंसों से मारने लगा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments