Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषित

किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी की घोषित

अम्बेडकर नगर। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय ने जिला किसान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है ,जिसमें शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज बड़ेलाल तिवारी को महासचिव बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आठ उपाध्यक्ष, चार महासचिव तथा ग्यारह सचिव सहित कुल छब्बीस पदाधिकारियों की घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय ने अनिल कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष,रवीन्द्र नाथ तिवारी को मीडिया प्रभारी तथा हरिगोपाल वर्मा, हफीज खान, मनीराम भारती,मंगरूराम, लालजी प्रजापति,मो असलम, राजकुमार गुप्ता और सद्दन हुसैन को उपाध्यक्ष बनाया है, शिक्षक नेता बड़ेलाल तिवारी, सोहराब अली,डबलू पांडेय और राकेश कुमार पाठक को महासचिव नियुक्त किया है। आज्ञाराम वर्मा, समरबहादुर पांडेय, चंदन यादव,सुभाषचंद्र, वीरेंद्र कुमार सिंह, मो मोहसिन, रामानंद तिवारी, तौफीक अहमद उर्फ लल्लन, राम केवल यादव, राजपति निषाद और राम मूरत को सचिव बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments