Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

शिक्षक से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। शिक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला कटका थाना क्षेत्र का है।  पीड़ित कृष्णा यादव पुत्र लाल बहादुर यादव ग्राम नेवादा खुर्द थाना कटका का निवासी है,पुलिस को तहरीर देते हुए पीड़ित ने बताया कि बीते गुरुवार को प्रातः लगभग 9:30 बजे अपने घर से पीजी कॉलेज झाम बाबा बाइक से पढ़ाने जा रहा था।



कॉलेज पहुंचने से पहले गांव के विपक्षी अर्पित उर्फ लकी यादव पुत्र ताराकांत यादव ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ बाइक रोककर मारपीट करने लगे जिसे हाथ टूट गया और शरीर में काफी चोटें आई। हल्ला गुहार सुनकर बचाने पहुंचे लोगों को देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में एक ज्ञात व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments