Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि सौरभ पुत्र सुरेंद्र निवासी भीलमपुर छपरा, थाना अतरौलिया, जनपद आज़मगढ़, मंगलवार की रात उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना में रत्ना थाना कटका निवासी फूला पत्नी रामलाल निषाद और उसकी बहू ने सहयोग किया। बताया गया कि आरोपी सौरभ का गांव में राम प्रसाद के यहां ननिहाल है, जिससे उसका आना-जाना बना रहता था। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम युवती और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments