Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो बच्चों की मां को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला,...

दो बच्चों की मां को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। नसोपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला पांच जुलाई का है, जब महिला अपने घर से 50 हजार नगद लेकर फरार हो गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बुधीराम ने न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसका दूर का रिश्तेदार बबलू उर्फ दिनेश (निवासी ग्राम बुढ़िया माई मुस्तफाबाद, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर) उसके घर आया और सरोज (निवासी ग्राम पदारथपुर, जनपद सुलतानपुर) एवं कुटुम (निवासी बुढ़िया माई बरउट, जनपद जौनपुर) के साथ मिलकर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला जाते समय घर में रखे 50 हजार भी साथ ले गई।

पीड़ित का आरोप है कि बबलू उर्फ दिनेश को इस कृत्य में सरोज और कुटुम ने सहयोग दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधीराम ने न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बबलू उर्फ दिनेश, सरोज और कुटुम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version