Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जानें के मामले में तीन...

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जानें के मामले में तीन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामलें में तीन लोगों के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया है। जैतपुर गांव निवासी एक पिता ने पुलिस से शिकायत किया कि उस की 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर पड़ोसी विपिन अपने पिता अरुण के सहयोग से गांव के बाहर बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठा कर लेकर कहीं चला गया।पुत्री को भगाने में आरोपी विपिन का दोस्त नीरज निवासी बंदीपुर भी शामिल था। शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिया है।  जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments