Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविद्युत विभाग के एसडीओ, जेई और लाइनमैन समेत चार पर केस दर्ज

विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई और लाइनमैन समेत चार पर केस दर्ज


अयोध्या। विद्युत विभाग के एसडीओ नवनीत सिंह, हरिश्चन्द्र यादव जेई निर्माचन घाट, एक अज्ञात लाइन मैन, रामबली प्रजापति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अश्विनी कुमार कोटिया मंदिर राम मंदिर गेट नंबर-11 के सामने ने आरोप लगाया कि उनके पैतृक मकान का बिजली कनेक्शन बिना सूचना काट दिया गया और मीटर उखाड़कर नए नाम पर कनेक्शन कर दिया गया।

एफआईआर में आरोप है कि 5 अप्रैल 2025 को विद्युत मीटर उखाड़कर रामबली दास नामक व्यक्ति के नाम से फर्जी आधार कार्ड लगाकर नया कनेक्शन जारी कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने बार-बार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश के पर थाना रामजन्मभूमि में बीएनएस 319(2), 318(4), 338, 336(3), 352 और 351(3) में केस दर्ज किया गया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments