Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बूथ सत्यापन को लेकर करिअप्पा नगर मंडल की बैठक संपन्न

बूथ सत्यापन को लेकर करिअप्पा नगर मंडल की बैठक संपन्न

0

अयोध्या। करिअप्पा मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ सत्यापन अभियान को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को अलग-अलग बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर उपाध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी इसी कार्यशैली के चलते बंगाल चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बूथ सत्यापन कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक में महानगर उपाध्यक्ष तिलक राम मौर्य, आशा गौड, रवि सोनकर, दिव्य प्रकाश तिवारी, शशि प्रताप सिंह, शिवम शुक्ला, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सचिन सरीन, चंदन कसेरा, आशीष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रावत, हुकुम केश, अनीता द्विवेदी, मृत्युंजय श्रीवास्तव, नील कमल, राजू भारती सहित शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version