Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मानदेय बढ़ोतरी से 1911 शिक्षामित्र लाभान्वित, सम्मान समारोह आयोजित

मानदेय बढ़ोतरी से 1911 शिक्षामित्र लाभान्वित, सम्मान समारोह आयोजित

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जनपद में मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लोहिया भवन सभागार, अकबरपुर में देखा गया। इस दौरान जनपद के 1911 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलने पर खुशी जताई गई और प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी ईशा प्रिया व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाना सरकार की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र प्राथमिक शिक्षा की मजबूत कड़ी हैं और उनके योगदान से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।

विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय व विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक निर्णय ले रही है। मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि यह निर्णय शिक्षामित्रों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। उन्होंने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने और हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए शिक्षामित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version