Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर में केयर इंडिया फाउंडेशन ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 13 युवाओं...

जलालपुर में केयर इंडिया फाउंडेशन ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 13 युवाओं ने किया रक्तदान


जलालपुर अंबेडकर नगर। केयर इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को जलालपुर क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता के हित में रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 18 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से चिकित्सकीय जांच के बाद 13 रक्तवीर फिट पाए गए और उन्होंने रक्तदान किया।

शिविर संयोजक मोहम्मद इसहाक अंसारी ने बताया कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान में सहभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होते हैं। यह रक्तदान शिविर आनारा देवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष समीर चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया।

रक्तदान करने वाले रक्तवीरों में अभिषेक मौर्य, रमाकांत पटेल, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद सलमान, सुधांशु जायसवाल, शिवपूजन सिंह, मोहम्मद शरीक्यू, जितेंद्र कुमार, अनुराग बरनवाल, अर्शे आलम, दीपचंद्र सोनी, अंजनीलाल सोनी और कृष्ण कुमार शामिल रहे। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था की ओर से समीर चौधरी, सुशील जायसवाल, राजकुमार सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रक्त केंद्र की टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर में डॉक्टर महेश यादव, काउंसलर मोहम्मद शमीम, लैब टेक्नीशियन नवीन दीक्षित, अमित गुप्ता, विपुल यादव, पंकज और धीरेन्द्र उपस्थित रहे, जिन्होंने रक्तदान की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments