Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर गरीबों को समृद्ध बनाकर, उनके उत्थान में लगी है केन्द्र वा प्रदेश...

गरीबों को समृद्ध बनाकर, उनके उत्थान में लगी है केन्द्र वा प्रदेश सरकार

0

अंबेडकर नगर । भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की देश एवम समाज हित की नीति के कारण भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।आज भाजपा की देश के अधिकांश प्रांतों में सरकारें हैं जो समाज और देश हित में अनेकों कार्य कर रही हैं।

        उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न श्रवण क्षेत्र मण्डल की कार्यसमिति और शक्ति केंद्रों की विशाल बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही केंद्र और प्रदेश की सरकारें गांवों और नगरों की गरीब जनता के हितों की सभी आवश्यकताओं का पता कर उनको समृद्ध बनाकर उन्हें खुशहाल बनाने की कार्य योजना पर कार्य कर रही हैं।

          श्रवण क्षेत्र मण्डल की जूनियर हाई स्कूल पहितीपुर में संपन्न मासिक बैठक में विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिव नायक वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की सभी उपलब्धियों का श्रेय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके कार्य को जाता है।

       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मासिक मण्डल बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, जिला मंत्री एवं मण्डल प्रभारी विनय  पांडेय,ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवींद्र पाण्डेय,डॉ संतोष सिंह,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी विधानसभा प्रवास संयोजक विजय नारायण शुक्ला,मण्डल मीडिया प्रभारी भाजपा अतुल द्विवेदी,मण्डल महामंत्री हरिओम चौबे,लाल बहादुर पाल,राम प्रकाश सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी,जिला प्रतिनिधि सीताराम सिंह,शक्ति केंद्र संयोजक प्रदीप दूबे,श्रीकांत दूबे,अजय वर्मा,अवधेश शुक्ला,जय प्रकाश मिश्रा,सुभाष अग्रहरी,सर्वेश त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह सहित मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version