Tuesday, October 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे के मामले में वांछित बस चालक गिरफ्तार

सड़क हादसे के मामले में वांछित बस चालक गिरफ्तार


जैतपुर, अंबेडकर नगर। गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 85 के पास बीते शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे के मामले में जैतपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान प्रकाश में आए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जैतपुर थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान उम्मेद सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी रूपपुर, थाना माधौगढ़, जनपद जालौन का नाम सामने आया था।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा और कांस्टेबल मोनू चौधरी शामिल रहे। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments