Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसान के उपर सांड ने किया हमला, हालत गंभीर

किसान के उपर सांड ने किया हमला, हालत गंभीर


जलालपुर अंबेडकर नगर। आवारा पशु ने किसान पर हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज हेतु निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। बीते मंगलवार दोपहर में पालतू जानवर को परेशान कर रहे सांड को भगाने गए किसान पर सांड हमलावर हो गया।  जब तक परिजन व आसपास के लोग पहुंचते बचाने के लिए तब तक किसान राज नारायण शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।सांड इतना उग्र हो गया कि घायल को बचाने के लिए लोगों को कडी मशक्कत करनी पडी। घंटे भर के प्रयास के बाद सांड को लोग भगा पाए तब कही जाकर घायल राज नारायण को अस्पताल ले जाया गया। एक्सरे में सीना समेत अन्य तीन हड्डियां टूट गई है कई स्थानों पर टांका लगाना पड़ा।किसान को गंभीर हालात में जलालपुर स्थित निजी अस्पताल में इलाज जारी है। यह सांड कई जानवरो और ग्रामीणों को घायल कर चुका है।गांव निवासी अरविंद शर्मा,मंजू राजभर, राकेश शर्मा, मिठाई लाल यादव, अमिताभ शर्मा, मेवालाल यादव समेत अन्य ने जीवन के लिए खतरा बन चुके सांड और अन्य गोवंश को पकड़कर पशुआश्रय भेजवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments