Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के आरोप में दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर।  अराजक तत्वों द्वारा रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा बेटरों को गाली गलौज देने के प्रकरण में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है घटना 31 अक्टूबर शाम लगभग 9:00 बजे की है की लकी फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक मनोज चौहान पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि राजेश मोर्य पुत्र मुन्नी मोर्य निवासी मोहल्ला उस्मापुर अपने तीन साथियों के साथ शराब के नशे में रेस्टोरेंट में घुस आए और काउंटर पर बैठे आलोक चौहान को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खाना की मांग किया आलोक ने उन लोगों को कुर्सी पर ले जाकर बैठाया और 20 मिनट में खाना देने की बात कही परंतु वे लोग 5 मिनट ही नहीं बैठे रेस्टोरेंट के अंदर बेटरो को गाली देते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिए इसके बाद रेस्टोरेंट कर्मियों ने पकड़कर रेस्टोरेंट के बाहर कर दिया राजेश मौर्य बाहर खड़ी बाइक पर गिर पड़ा जिससे उसके सर में चोट लग गई जलालपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट के संचालक की तहरीर पर राजेश मौर्य तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452 427 506 323 तथा 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments