Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 61.93 करोड़ रुपये का बजट पारित, विकास और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

61.93 करोड़ रुपये का बजट पारित, विकास और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 61.93 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पालिका सभागार में अध्यक्ष खुर्शीद जहां की अध्यक्षता में हुई बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया।

बैठक में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़ी, जिसके बाद विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देने की बात कही गई। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि शौचालय निर्माण, सार्वजनिक सुविधाएं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अनुमानित खर्च में सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए 30 करोड़, प्रकाश व्यवस्था के लिए 3.50 करोड़, पेयजल व्यवस्था हेतु 1.65 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3.25 करोड़ और वंदन योजना में शीतला मठिया मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शहरउवा पास खाली मैदान में 2.50 करोड़ की लागत से विकास कार्य भी प्रस्तावित है। पालिका के 25 वार्डों से संबंधित विकास प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। बैठक में सभासद बृजेश कुमार, सीमा मौर्य, सुलेखा गौतम, आशीष सोनी, अजीत कुमार, साजिद, लालचंद, बेचन पांडे, शीतल सोनी समेत कई अन्य सभासद मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version