Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बिना एनओसी के चल रहा ईंट भट्ठा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की...

बिना एनओसी के चल रहा ईंट भट्ठा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। थाना कटका क्षेत्र के ग्राम हैदराबाद भवानी पट्टी में स्थित  ईंट भट्ठा बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने भट्ठे से हो रहे प्रदूषण और पर्यावरणीय क्षति को लेकर बार-बार शिकायतें की हैं।

ग्राम भवानी पट्टी निवासी मंशाराम पुत्र राम बहाल ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अयोध्या से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। प्राप्त जवाब में बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उक्त ईंट भट्ठे को किसी भी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे से निकलने वाले धुएं और राख के कारण आसपास के खेतों, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि आगामी सीजन में भट्ठा संचालन के लिए पहले से ही मजदूरों की व्यवस्था और कच्चे माल की तैयारी कर ली गई है, जबकि भट्ठे के पास वैध अनुमति पत्र नहीं है। ग्रामवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि अवैध रूप से संचालित इस ईंट भट्ठे के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरणीय प्रदूषण और जनस्वास्थ्य को होने वाले नुकसान से बचाव हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version