Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मंडल से बूथ समितियों का होगा सत्यापन, निष्क्रिय पदाधिकारियों की बनेगी सूची

मंडल से बूथ समितियों का होगा सत्यापन, निष्क्रिय पदाधिकारियों की बनेगी सूची

0

◆ महानगर के चार मंडल समिति व 85 शक्ति केंद्रों पर होगा बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए मंडल से लेकर बूथ समितियों तक का भौतिक सत्यापन करेगी। सत्यापन के दौरान निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। यह सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि संगठनात्मक सत्यापन की प्रक्रिया के तहत दो सितंबर को महानगर क्षेत्र के सभी मंडलों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें मंडल समितियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। देवकाली मंडल की बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइन, करियप्पा मंडल की बैठक सर्किट हाउस, पूरा मंडल की बैठक अवध पैलेस तथा अयोध्या मंडल की बैठक परमहंस महाविद्यालय में होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीन और चार सितंबर को महानगर क्षेत्र के सभी 85 शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर 11 सदस्यीय बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा। शक्ति केंद्रों पर बैठकों के आयोजन के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक पदाधिकारी को दो शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। बूथ समितियों का सत्यापन मंडल अध्यक्ष व प्रभारी करेंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शक्ति केंद्रों की बैठकों में बूथ समिति के सदस्यों की सक्रियता का सत्यापन करने के साथ ही बूथ क्षेत्र में निवास करने वाले सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची तैयार की जाएगी। साथ ही प्रत्येक बूथ के सामाजिक समीकरण को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। इसका उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यकतानुसार संगठन को और मजबूत करना है।

मौके पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र , शिवेन्द्र सिंह, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, हरभजन गौड, शशि प्रताप सिंह, सर्वज्ञ सिंह, गरिमा मौर्या मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मुकेश तिवारी रवि सोनकर, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकता्र मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version