Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बूथ कैंप आयोजित

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बूथ कैंप आयोजित

अयोध्या। शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से प्रशासन एवं वसुधा फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश भर में एक दिवसीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बूथ कैंप का आयोजन यूपीनेडा एवं सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से सदर तहसील और चौक में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राम प्रसाद त्रिपाठी उपजिलाधिकारी सदर ने फीता काटकर कैंप की शुरुआत किया गया। चौक बूथ कैंप का उद्घाटन राजेश गौड़ डिप्टी मेयर ने किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि हर घर सोलर अभियान के तहत सोलर प्लांट लगाने एवं अनुदान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कैंप के आयोजक मैनेजिंग डायरेक्टर सोलेक्सा सर्विसेज प्रा लि जितेंद्र मणि द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या में 1500 घरों पर सोलर प्लांट लगा है। जिसमें कंपनी सोलेक्सा द्वारा 600 से ज्यादा सोलर प्लांट लगाया गया है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने सेलेक्सा कोअग्रणी कंपनी को पुरस्कार भी दिया है एवं जिले में सबसे ज्यादा सोलर लगाकर प्रथम स्थान का भी पुरस्कार भी मिला है और मंडल में भी सबसे ज्यादा सोलर प्लांट हम लोगो द्वारा किया गया है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी यूपीनेडा पी एन पांडेय ने लोगो को सोलर के लाभ बताकर ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का अनुरोध किया जिससे जिले को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। मौके पर तहसीलदार सदर एवं कंपनी की तरफ श्रवण मिश्रा, विनय सिंह ,श्याम, सुमन, लक्ष्मी , सुधाकर, शैलेंद्र, संदीप, आदित्य एवं वसुधा फाउंडेशन दिल्ली तान्यता एवं देवारति और संस्था के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments