Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्नान के दौरान डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला...

स्नान के दौरान डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, एसडीआरएफ की टीमें जुटीं


आलापुर, अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार प्रियांशु गौतम कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गया था। कार्यक्रम के दौरान शाम को वह सरयू नदी में स्नान करने चला गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी देर तक खोजबीन कराई। थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि एसडीआरएफ की दो टीमें लगातार नदी में कांबिंग कर रही हैं और युवक की तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बताया जाता है कि प्रियांशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता की गैरमौजूदगी में वह घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments