Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के कार्यों में अनियमितता का आरोप, पार्षद ने महापौर को...

नगर निगम के कार्यों में अनियमितता का आरोप, पार्षद ने महापौर को सौंपा ज्ञापन


◆ तीन दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर अनशन करेंगे पार्षद


अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के वार्ड संख्या-29, अशरफ उल्ला खां क्षेत्र के पार्षद अखिलेश पाण्डेय ने नगर निगम में कराए जा रहे कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए महापौर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का अभाव है और कई स्थानों पर बिना मानक के कार्य कराए जा रहे हैं।

पार्षद ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि सभी विकास कार्यों की जांच अन्य विभागों से कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड में हो रहे निर्माण कार्यों की सूची सार्वजनिक की जाए और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिना पूर्व सूचना के कार्य शुरू कर दिए जाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है।

पार्षद ने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की समस्याओं का भी जिक्र करते हुए इनके त्वरित समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वार्डवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments