अम्बेडकर नगर। मारुति एजेंसी में सीनियर टीम लीडर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय कर्मचारी का शव शनिवार को हाजीनगर स्थित किराये के कमरे में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अयोध्या के राठ हवेली निवासी विकास श्रीवास्तव (40) अकबरपुर स्थित मारुति एजेंसी में कार्यरत थे। शनिवार को ड्यूटी पर न पहुंचने और कई बार फोन करने पर भी जवाब न मिलने पर सहकर्मी उनके कमरे पहुंचे। दरवाजा खोलने पर उनका शव पंखे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विकास अविवाहित थे और हाजीनगर में अकेले किराये पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भाई विवेक श्रीवास्तव भी उसी शोरूम में कार्यरत हैं।