Monday, May 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव दूसरे दिन बरामद

सरयू नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव दूसरे दिन बरामद


अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम तहसीनपुर के पास सरयू नदी में शनिवार की शाम डूबे तीनों किशोरों के शव को रविवार की दोपहर तक गोताखोरों ने बरामद कर लिया है। तीनों की तलाश एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने शनिवार से कर रही थी। रविवार को दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक तीनों शव नदी से बाहर निकाल लिए गए।



शनिवार शाम तहसीनपुर निवासी सत्यम पांडेय(17), मानस पांडेय (14) और अमित पांडेय (19) अपने रिश्तेदारों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान मानस पांडेय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में सत्यम और अमित भी नदी में कूद पड़े, तेज धारा में तीनों बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। रविवासर की दोपहर सबसे पहले सत्यम पांडेय का शव बरामद हुआ। इसके बाद अमित पांडेय व मानस पांडेय का शव भी नदी से बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
घटना की सूचना पर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान विश्वेशनाथ मिश्रा सुड्डू ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments