Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र...

घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ दाऊदपुर गांव में घर के बाहर सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। वृद्ध का खून से लथपथ शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि गांव निवासी जय राम गौड़ शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। देर रात उनके भतीजे की नजर पड़ी तो वह चारपाई के नीचे खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार जय राम गौड़ की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सम्मनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अकबरपुर क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments