Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराजीव गांधी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

राजीव गांधी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर पूर्व कांग्रेस नेता डॉ. करन त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में 11वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. करन त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की, जिसका लाभ आज देश के युवाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच और दूरदर्शिता ने भारत में नई तकनीकी संभावनाओं के द्वार खोले। देश के लिए उनके योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज को जाति और धर्म के भेद से ऊपर उठकर एक-दूसरे से जोड़ने का भी माध्यम है। राजीव गांधी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शिविर में डॉ. करन त्रिपाठी के अलावा पत्रकार राकेश तिवारी, अनस मुमताज, विकास सोनकर, धर्मेंद्र सिंह, पुनेन्द्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अविनाश तिवारी, फिरोज अंसारी, अमित गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, शीमाल खान, रामसुंदर वर्मा, अजीत वर्मा, शोएब अंसारी, गुफरान अहमद सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

इस दौरान अयोध्या जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेनू राय, पूजा वर्मा, सिमरन राय, मोहम्मद इजहार, शिवम विश्वकर्मा, अवध किशोर तिवारी, मोहित श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शिविर के समापन पर डॉ. करन त्रिपाठी ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों, ब्लड बैंक कर्मचारियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments