Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिता वेंटिलेटर पर, सदमे में 12 वर्षीय बेटी की मौत

पिता वेंटिलेटर पर, सदमे में 12 वर्षीय बेटी की मौत


जैतपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के गौरी वाडाह गांव में गुरुवार रात हृदयविदारक घटना से कोहराम मच गया। पिता के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी 12 वर्षीय बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।

गांव निवासी सुरेंद्र यादव की गुरुवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रख दिया। इसी दौरान उनकी 12 वर्षीय पुत्री विद्या यादव की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे स्थानीय निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर मंडलीय चिकित्सालय अतरौलिया, ले गए।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को सदमा लगने की बात बताई। उपचार के दौरान विद्या की मौत हो गई। विद्या कक्षा सात की छात्रा थी और परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके दो छोटे भाई हैं। बेटी की मौत से मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी वाडाह के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव, सहायक अध्यापक अशोक कुमार, अवधेश कुमार यादव समेत अन्य शिक्षक और ग्रामीण परिजनों के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया। शिक्षकों ने बताया कि विद्या पढ़ाई में बेहद मेहनती और होनहार छात्रा थी। उसकी कमी हमेशा खलेगी। ग्रामीण अमन कुमार यादव, रामदरस, हरेंद्र, राजकुमार और नन्हें सिंह समेत अन्य लोगों ने भी शोक जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments